logo

कोल्हान में 3 दिसंबर को JDU का सम्मेलन, ये दिग्गज होंगे शामिल

jdu_kolahan.jpg

द फॉलोअप डेस्क
अगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव को लेकर जेडीयू ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। झारखंड में भी पार्टी अपने कार्यकर्ताओं में एकजुट करने कवायद में लग गई है। इसी कड़ी में 3 दिसंबर को कोल्हान में JDU का सम्मेलन होना है। जिसमें पार्टी के कई दिग्गज नेता शामिल होंगे। जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, बिहार सरकार में मंत्री अशौक चौधरी, बिहार  विधानसभा के सदस्य मनोज यादव, प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद खीरु महतो मौजूद रहेंगे। इस सम्मेलन को लेकर जेडीयू कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। 


 25 हजार सदस्यों के शामिल होने की उम्मीद 
सम्मेलन को लेकर जानकारी देते हुए कोल्हन प्रभारी श्रवण कुमार ने बताया कि 3 दिसंबर को झारखंड के कोल्हान  में JDU का राष्ट्रीय सम्मेलन होना है। कार्यक्रम में करीब 25 हजार सदस्यों के शामिल होने की उम्मीद है। वहीं इसकी तैयारियां  को लेकर आज बैठक बुलाई गई। जल्द तैयारी शुरू कर दी जाएगी। पार्टी कार्यकर्ता इस जुटान को सफल बनने के लिए इस तैयारी में काफी जोश के साथ जुट गए हैं।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N